• Home
  • About
श्वेताम्बरा
  • 🏠︎
  • About Us
  • देसी-स्वाद
  • तीज-त्यौहार
  • रीति-रिवाज
  • शेष-विशेष
  • ताना-बाना
  • ऑडियो-वीडियो
No Result
View All Result
  • 🏠︎
  • About Us
  • देसी-स्वाद
  • तीज-त्यौहार
  • रीति-रिवाज
  • शेष-विशेष
  • ताना-बाना
  • ऑडियो-वीडियो
No Result
View All Result
श्वेताम्बरा
No Result
View All Result
Home Uncategorized

चावल की ढूढ़ी

चावल की ढूढ़ी मकर संक्रांति के पर्व पर बनाया व खाया जाने वाला एक पारंपरिक लड्डू है।

admin by admin
September 15, 2023
in Uncategorized
0
DHUDHI
404
SHARES
4.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चावल की ढूढ़ी मकर संक्रांति के पर्व पर बनाया व खाया जाने वाला एक पारंपरिक लड्डू है। खिचड़ी पर बहन एवं बेटिओं के घर अनाज व अन्य मिष्ठानों के साथ ढूढ़ी भी भेजने का रिवाज है। संक्रांति के अवसर पर बनाई गयी ढूढ़ी को कई महीनों तक रखकर खाया जाता है।

सामग्री- 

Related articles

मटर का निमोना

खिचड़ी पर्व

 

  • चावल का आटा- 500 ग्राम
  • गुड़- 500 ग्राम
  • सुखी गरी (नारियल)- चौथाई कप छोटे टुकड़ो में कटी हुई
  • देसी घी- 2 छोटे चम्मच

 

 

बनाने की विधि…
चावल की ढूढ़ी बनाने के लिये आंच पर कढ़ाही को चढ़ाकर हल्का गरम करें। अब इसमे चावल का आटा डालकर लगातार करछी से चलाते हुए भूनें जब तक कि इसका रंग सुनहरा ना हो जाय। सोंधी-सोंधी खुशबू आने पर समझ लें कि चावल का आटा भुन गया है। भुने हुए आंटे को एक बर्तन में निकाल लें और अच्छी तरह से ठंडा होने दें।छोटे टुकड़ो में कटे हुए गरी को घी में भूनकर निकाल लें। अब उसी कढ़ाही में गुड़ और एक कप पानी डालकर चाशनी बनायें। चाशनी तैयार हो गया है, यह देखने के लिये एक कटोरी में पानी लें और थोड़ी सी चाशनी डालें। कटोरी में उंगली की सहायता से चाशनी को बांधने की कोशिश करें, जब यह एक गोले के रूप में बंध जाय तो समझ ले गुड़ की चाशनी तैयार है। भूने हुये चावल के आंटे में भून कर रखे हुये गरी के टुकड़ो को मिलायें। अब इसमें तैयार चाशनी को थोड़ा-थोड़ा डालते हुये कलछी से मिलायें।अब मिश्रण को दोनों हांथो से मसलते हुये मिलायें जिससे सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाये। हांथो पर हल्का सा घी लगा कर, मिश्रण को हांथों में लेकर दबाते हुए मनचाहे आकार के लड्डू बनायें और ठंडा होने दें। चावल की ढूढ़ी तैयार हैं।
Tags: Blogsfoodspecial
Previous Post

गेहूं के आटे का फरा

Next Post

तिल के लड्डू

admin

admin

Related Posts

NIMONA

मटर का निमोना

by admin
September 15, 2023
0

सामग्री-   हरी मटर– 500 ग्राम आलू– दो प्याज– एक लहसुन–10 से 11 कलियां अदरक– एक इंच हरी मिर्च– 2 से 3 हरी धनिया की पत्ती–...

KHICHADI

खिचड़ी पर्व

by admin
September 15, 2023
0

सूर्य धनु राशि से जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का यह दिन धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के पर्व 'खिचड़ी' के रूप में मनाया...

TIL KE LADDU.

तिल के लड्डू

by admin
September 15, 2023
0

सामग्री- तिल- 500 ग्राम गुड़- 500 ग्राम देसी घी- 2 टी स्पून बनाने की विधि...                        ...

ATTA KA FARA (1)

गेहूं के आटे का फरा

by admin
September 15, 2023
0

फरा एक पारंपरिक व्यंजन है। इसे चटपटा व स्वादिष्ट नाश्ते के रूप में बनाया जाता है। इसे गोइठा, पनगोझा, दांत-निकोसा, भकोसा के नाम से भी जाना जाता है। परंपरा के रूप में...

sakat chauth

सकट गणेश चौथ व्रत

by admin
September 15, 2023
0

सकट चौथ का व्रत महिलाएं अपने संतान की लम्बी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखती हैं। इस व्रत को गणेश चौथ या तिलकुटा...

Next Post
TIL KE LADDU.

तिल के लड्डू

KHICHADI

खिचड़ी पर्व

NIMONA

मटर का निमोना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CATEGORIES

  • Uncategorized

RECOMMENDED

MITTI KA GHADA
Uncategorized

मिट्टी का घड़ा और घड़े का पानी

September 15, 2023
DALTIKKI FOOL
Uncategorized

दलटिक्की

September 15, 2023

TAGS

Blogs food puja special spritual
श्वेताम्बरा

दादी-नानी के जमाने से चली आ रही हमारी देशज संस्कृति की खान-पान परम्परायें, मान्यतायें, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार आदि जिनके संग हम पले-बढ़े, को जानने, समझने और साझा करने का एक प्रयास।

© shwetambra.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
No Result
View All Result
  • 🏠︎
  • About Us
  • देसी-स्वाद
  • तीज-त्यौहार
  • रीति-रिवाज
  • शेष-विशेष
  • ताना-बाना
  • ऑडियो-वीडियो

© shwetambra.com