तिल के लड्डू

तिल के लड्डू

तिल के लड्डू बनाने के लिये आंच पर कढ़ाही को चढ़ाकर हल्का गरम करें। अब इसमे तिल डालकर लगातार करछी से चलातेहुए भूनें जब तक कि तिल का रंग सुनहरा ना हो जाय व तिल तड़कने न लगे। सोंधी-सोंधी खुशबू आने पर समझ लें कि तिल भुन गया है। भुने हुए तिल को एक बर्तन में निकाल लें। अब उसी कढ़ाही में गुड़ और दो कप पानी डालकर चाशनी बनायें। चाशनी तैयार हो गया है, यह देखने के लिये एक कटोरी में पानी लें और थोड़ी सी चाशनी डालें। कटोरी में उंगली की सहायता से चाशनी को बांधने की कोशिश करें, जब यह एक गोले के रूप में बंध जाय तो समझ ले गुड़ की चाशनी तैयार है। अब उसमे तिल डाल दे। मिश्रण को कलछी से अच्छी तरह मिलायें और थोड़ा ठंडा होने दे। अब हांथो पर घी लगा कर थोड़ा मिश्रण लेकर हांथों से दबाते हुए लड्डू बनायें और ठंडा होने दें। तिल के लड्डू तैयार हैं।

सामग्री-

  • तिल- 500 ग्राम
  • गुड़- 500 ग्राम
  • देसी घी- 2 टी स्पून
Share this post